Blog

NKS

Yatharth Sandesh
10 Jan, 2018(Hindi)
Ancient Bhartiya Culture

शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी बोले, गुरूत्वाकर्षण का सिद्धांत न्यूटन ने नहीं बल्कि ब्रम्हगुप्त द्वितीय ने दिया था।

/
0 Reviews
Write a Review

1638 Views

 
जागरण संवाददाता, जयपुर। अपने बयानों को लेकर हमेशा विवादों में रहने वाले राजस्थान के शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। देवनानी बोले, गुरूत्वाकर्षण का सिद्धांत न्यूटन ने नहीं बल्कि ब्रम्हगुप्त द्वितीय ने दिया था।

राजस्थान विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस

उन्होंने कहा कि बचपन में हम सभी ने पढ़ा है कि गुरूत्वाकर्षण का सिद्धांत न्यूटन ने दिया है,जबकि यह वास्तविकता नहीं है। यह सिद्धांत तो न्यूटन से एक हजार साल पूर्व ब्रम्हगुप्त द्वितीय ने दिया था। उन्होंने कहा कि इसे सिलेबस में जोड़ा जाना चाहिए। जयपुर में राजस्थान विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में देवनानी ने कहा कि न्यूटन की जगह ब्रम्हगुप्त द्धितीय का नाम जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे।

देवनानी ने कहा कि राजस्थान में दिल्ली की तरह कोई कन्हैया पैदा नहीं हो, इस बात का ध्यान विश्वविद्यालयों को रखना चाहिए। कन्हैया जैसे छात्र देश का नुकसान करते हैं। उल्लेखनीय है कि देवनानी हमेशा ही विवादित बयानों के लिए चर्चित रहे हैं। कई बार मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गलत बयानी को लेकर देवनानी को डांट भी लगाई है।

Featured Posts

Reviews

Write a Review

Select Rating